प्रशासनिक खबरें
14 Apr, 2026

कजलीखेड़ा में नकबजनी का आरोपी निकला जिला बदर अपराधी, पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा

भोपाल के कजलीखेड़ा क्षेत्र में नकबजनी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर जिला बदर घोषित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।

भोपाल, 14 अप्रैल

राजधानी भोपाल के थाना कजलीखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नकबजनी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कुख्यात और जिला बदर घोषित शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त का मार्गदर्शन शामिल रहा।

पुलिस के अनुसार फरियादी शोमित गौर, निवासी प्रियंका नगर ने 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 अप्रैल की रात वह घर में ताला लगाकर विदिशा गया था। अगले दिन लौटने पर उसने पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ है और घर से एचपी कंपनी का लैपटॉप, बोट कंपनी के स्पीकर, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। जांच के दौरान 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति बुआखेड़ा स्थित शासकीय स्कूल के पास चोरी का लैपटॉप बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आनंद सिंह, निवासी नर्मदापुरम बताया। जांच में यह भी सामने आया कि वह आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध लगभग 24 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा वह जिला बदर घोषित किया जा चुका है।

आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसके कब्जे से पूरा चोरी गया सामान बरामद कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़