मध्य प्रदेश
22 May, 2026

अगरिया समाज को आवासीय पट्टे जल्द देने के निर्देश

अशोकनगर के चंदेरी क्षेत्र में दो दशकों से रह रहे अगरिया समाज के परिवारों को आवासीय पट्टे दिलाने की मांग पर मंत्री ने कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

भोपाल, 22 मई ।

अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र में लंबे समय से निवासरत अगरिया (लोहापीट/गाड़िया लोहार) समाज के परिवारों को आवासीय पट्टे दिलाए जाने की मांग को लेकर घुमंतू जनजाति वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर से उनके निवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष बताया कि तमरपुरा क्षेत्र में कई परिवार पिछले लगभग 20 वर्षों से लगातार निवास कर रहे हैं। इन परिवारों के आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित सभी आवश्यक शासकीय दस्तावेज भी चंदेरी क्षेत्र के ही बने हुए हैं, इसके बावजूद अब तक उन्हें आवासीय पट्टे प्राप्त नहीं हो सके हैं।

इस पर मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अशोकनगर कलेक्टर को निर्देश जारी किए और शीघ्र समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाया जाएगा।

साथ ही पट्टा वितरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि वर्षों से लंबित इस समस्या का जल्द निराकरण किया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़