अपराध
21 May, 2026

आनी में 7 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू के आनी क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 7 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच जारी है।

कुल्लू, 21 मई ।

जिला कुल्लू के थाना आनी क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलोग्राम चरस बरामद कर हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस दल ने निगाण चौक पर नाकाबंदी के दौरान एचआर 31 वी-1424 नंबर की एक गाड़ी को जांच के लिए रोका और तलाशी ली।

वाहन की जांच के दौरान उसमें सवार हरियाणा निवासी एक पुरुष और एक महिला के कब्जे से कुल 7 किलो चरस बरामद की गई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौंडल के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की जांच के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़