Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
26 Mar, 2026

अष्टमी पर श्री काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी गौरी को भेजा विशेष वस्त्र और श्रृंगार

वासंतिक चैत्र नवरात्र के अष्टमी दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी गौरी के दरबार में विधिपूर्वक वस्त्र और श्रृंगार सामग्री का उपहार अर्पित किया गया।

वाराणसी, 26 मार्च 2026।

वासंतिक चैत्र नवरात्र के अष्टमी दिवस पर गुरूवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम से मां विशालाक्षी गौरी के दरबार में विशेष वस्त्र और श्रृंगार सामग्री का उपहार भेजा गया। मंदिर न्यास के अधिकारियों के अनुसार, आज का दिन श्री मंगला गौरी को समर्पित है।

इस अवसर पर शास्त्रियों ने विधिपूर्वक श्री विश्वेश्वर के दर्शन करवा कर वस्त्र और श्रृंगार सामग्री माता विशालाक्षी को अर्पित की। नवरात्र के अंतिम दिन तक, मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों के लिए निर्धारित वस्त्र और श्रृंगार सामग्री प्रतिदिन श्री विश्वेश्वर से अवलोकित कर भेजी जाएगी।

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। अष्टमी दिवस पर मंदिर में स्थापित देवी स्वरूप कलश की शास्त्रियों द्वारा दुर्गा पाठ के माध्यम से विधिवत आराधना की गई, जिसमें भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह दुर्गा पाठ नियमित रूप से प्रतिदिन शास्त्रियों द्वारा माता की आराधना के लिए समर्पित किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़