नई दिल्ली, 04 मई।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन के बाद देश के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकारों की संख्या बढ़कर 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गई है।
चुनावी रुझानों और परिणामों के आधार पर अब देश के बड़े हिस्से में भगवा प्रभाव और अधिक मजबूत हुआ है। इस बदलाव के बाद राजनीतिक नक्शे पर भाजपा और एनडीए का दायरा पहले से कहीं अधिक विस्तृत हो गया है।
इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं, जहां भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्यरत हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार पश्चिम बंगाल की यह बढ़त राष्ट्रीय राजनीति में एनडीए की स्थिति को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में गठबंधन की पकड़ और प्रभाव में लगातार विस्तार देखा जा रहा है।





.jpg)

.jpg)
.jpg)



