मध्य प्रदेश
18 Apr, 2026

भोपाल से ओरछा-चंदेरी हेली सेवा शुरू, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

भोपाल से ओरछा और चंदेरी के लिए शुरू हो रही हेली सेवा से धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

भोपाल, 18 अप्रैल

प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 19 अप्रैल को “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत भोपाल-चंदेरी-ओरछा सेक्टर का शुभारंभ करेंगे। सुबह 10:45 बजे स्टेट हैंगर से यह सेवा विधिवत शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान करेंगे।

इस नई सेवा के शुरू होने से राजधानी भोपाल का सीधा हवाई संपर्क ओरछा और चंदेरी से स्थापित होगा। इससे श्रद्धालु भगवान श्रीरामराजा मंदिर तक सहजता से पहुंच सकेंगे, वहीं चंदेरी की ऐतिहासिक धरोहर और प्रसिद्ध हस्तशिल्प का अनुभव भी ले सकेंगे। यह पहल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सेवा के संचालन की बात करें तो यह सप्ताह में पांच दिन बुधवार से रविवार तक उपलब्ध रहेगी। भोपाल से चंदेरी के लिए किराया 5,500 रुपये और भोपाल से ओरछा के लिए 6,500 रुपये तय किया गया है। इसके अतिरिक्त 14,500 रुपये के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चंदेरी और ओरछा में 3,500 रुपये में जॉय राइड की सुविधा भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी, जिसमें सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। यात्रियों के लिए छह सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा, वहीं गंतव्य स्थलों पर होटल, भोजन और गाइड की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रहेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस सेवा की शुरुआत प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 को की थी, जो वर्तमान में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर जैसे क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और अब तक हजारों पर्यटक इसका लाभ उठा चुके हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़