अपराध
16 May, 2026

बिजनौर में गौकशी मामले में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में गोवंश हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुए, जिनके पास से अवैध हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।

बिजनौर, 16 मई।

जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में गोवंश हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को ग्राम अकबरपुर तिगरी के जंगल में एक संदिग्ध कार खड़ी होने और उसके पास गोवंशीय पशु का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान पशु के अवशेष, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया था। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों शाहिद और मुकर्रम को चिन्हित किया। शुक्रवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने गोवंश हत्या की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़