दिल्ली-एनसीआर
12 May, 2026

मां कामाख्या के आशीर्वाद से असम में तीसरी बार भाजपा सरकार, रेखा गुप्ता ने जताया विश्वास

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या के दर्शन कर असम में भाजपा की तीसरी सरकार बनने को देवी का आशीर्वाद बताते हुए देश के विकास की कामना की।

नई दिल्ली, 12 मई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने असम स्थित मां कामाख्या धाम में सपरिवार दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के सुख, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन मां कामाख्या देवी की कृपा से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और मां का आशीर्वाद राज्य को निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ाता रहे, यही उनकी प्रार्थना है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” और “विकसित असम” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर भारत को “अष्टलक्ष्मी” का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और विकास की अद्भुत शक्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की यह पावन भूमि सदियों से शक्ति, साधना और सनातन परंपरा के माध्यम से पूरे देश को प्रेरणा देती रही है।

रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या से देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरवपूर्ण विकास पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रार्थना की।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़