Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
09 May, 2026

बोईसर एमआईडीसी में खतरनाक रासायनिक कचरे से भरा ट्रक जब्त

बोईसर-तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र में अवैध रासायनिक कचरे से भरे ट्रक की बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नमूनों की जांच प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा की जाएगी।

मुंबई 09 मई।

मुंबई से सटे पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र में खतरनाक रासायनिक घनकचरे की अवैध ढुलाई का मामला सामने आया है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटेगांव चौकी पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार जांच के दौरान ट्रक में लगभग 200 किलो क्षमता वाले 69 प्लास्टिक ड्रम पाए गए, जिनसे तेज दुर्गंध फैल रही थी। शुरुआती जांच में इन ड्रमों में रासायनिक अपशिष्ट होने की आशंका जताई गई है, जिससे पर्यावरणीय खतरे की संभावना भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने सामग्री को ‘आरे ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड’ कंपनी से जुड़ा बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल को पत्र भेजकर नमूने जांच के लिए लेने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रक में लदा कचरा वास्तव में किस प्रकार का था और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़