मध्य प्रदेश
21 Apr, 2026

शंकराचार्य विचारों को वैश्विक मंच पर ले जाने का आह्वान

ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व के समापन पर संतों ने आचार्य शंकर के अद्वैत दर्शन को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने और एकता के संदेश को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इंदौर, 21 अप्रैल

आदि शंकराचार्य के विचारों को विश्व स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने कहा कि आचार्य शंकर ने भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए चारों दिशाओं में आम्नाय पीठों की स्थापना की थी। इन पीठों से एकता और अद्वैत का संदेश प्रसारित हुआ, जिसे आज के समय में वैश्विक स्तर पर विस्तार देना आवश्यक है।

ओंकारेश्वर में आयोजित पांच दिवसीय शंकर प्रकटोत्सव ‘एकात्म पर्व’ के समापन अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से आशीर्वचन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे प्रयासों की जरूरत है, जो आचार्य शंकर के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाएं और उसे विश्व मंच पर प्रभावी रूप में स्थापित करें।

मांधाता पर्वत स्थित एकात्म धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में संतों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इस दौरान अद्वैत युवा जागरण शिविर से जुड़े शंकरदूतों ने एकात्मता का संकल्प लिया। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब समय आ गया है जब शंकरदूतों को वैश्विक स्तर पर जाकर शंकराचार्य के संदेश का प्रसार करना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि अब तक इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं हुए, लेकिन अब इसे व्यापक रूप देना जरूरी है।

स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती ने अपने विचारों में कहा कि यदि शंकराचार्य का अवतरण न हुआ होता तो ज्ञान अज्ञान के अंधकार में ही सीमित रह जाता। उन्होंने अद्वैत दर्शन के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वहीं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इसे भारतीय परंपरा के पुनर्जागरण का अवसर बताते हुए कहा कि ओंकारेश्वर की धरती आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र रही है।

अन्य वक्ताओं ने भी अद्वैत वेदांत की परंपरा, साधना और उसके प्रभाव को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि ओंकारेश्वर को एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां विभिन्न आध्यात्मिक परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसके अंतर्गत एकात्म धाम, संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय संस्थान के निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़