मध्य प्रदेश
21 Apr, 2026

डायल-112 जवानों ने नहर किनारे मिले नवजात को बचाया, अस्पताल पहुंचाया

धार जिले में डायल-112 जवानों ने नहर किनारे परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात शिशु को समय रहते सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

धार, 21 अप्रैल

धार जिले के थाना धामनोद क्षेत्र में मंगलवार को डायल-112 के जवानों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए नहर किनारे परित्यक्त अवस्था में मिले एक नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुँचाया। समय पर की गई इस कार्रवाई से शिशु को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई थी कि पलाश चिक्त्यावर गांव के पास नहर किनारे एक नवजात शिशु को अज्ञात व्यक्ति द्वारा परित्यक्त अवस्था में छोड़ दिया गया है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही धामनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर डायल-112 टीम के आरक्षक वीरेंद्र और पायलट महेश मालीवाल ने नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

इसके बाद टीम ने बिना देरी किए शिशु को एफआरव्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय धामनोद पहुंचाया, जहां उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। जवानों की त्वरित कार्रवाई के चलते नवजात को समय पर जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़