उत्तर प्रदेश
05 May, 2026

कनपुरिया अंदाज़ में जनगणना अपील, जिला प्रशासन ने बढ़ाया जनसंपर्क

कानपुर में जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 को लेकर कनपुरिया अंदाज़ में स्थानीय भाषा का उपयोग करते हुए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की विशेष अपील की है।

कानपुर, 05 मई

जिले में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार अलग और जनसंपर्क से जुड़ा हुआ तरीका अपनाया है। जिलाधिकारी की ओर से शहरवासियों के नाम एक विशेष पत्र जारी कर उन्हें पूरी तरह कनपुरिया अंदाज़ में सहयोग करने की अपील की गई है। इस पत्र में स्थानीय बोली का प्रयोग करते हुए लोगों से कहा गया है कि सही जानकारी देकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई जाए, जिससे विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को सही आधार मिल सके।

जिलाधिकारी ने जनगणना के महत्व को सरल और सहज भाषा में समझाते हुए बताया कि इससे समाज की वास्तविक स्थिति सामने आती है और उसी के अनुरूप शिक्षा, चिकित्सा, आवास सहित जनहित की योजनाएं तैयार की जाती हैं। पूरा संदेश आम बोलचाल की भाषा में तैयार किया गया है, ताकि हर नागरिक तक बात आसानी से पहुंच सके और वह इससे सीधे जुड़ाव महसूस करे।

जनगणना 2027 की प्रक्रिया को भी विस्तार से स्पष्ट किया गया है। पहले चरण में सात मई से इक्कीस मई तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद बाईस मई से बीस जून तक प्रगणक घर-घर जाकर विवरण एकत्र करेंगे। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में संपन्न किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। सही आंकड़े ही देश की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं और इन्हीं के आधार पर भविष्य की योजनाएं बनाई जाती हैं। इस पहल की सराहना हो रही है और माना जा रहा है कि स्थानीय भाषा में दिए गए संदेश से लोगों की भागीदारी और जागरूकता दोनों में बढ़ोतरी होगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़