उत्तराखंड
09 May, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज

चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

हरिद्वार, 09 मई।

चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिद्वार जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं। पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर लगातार जांच कर वाहनों की निगरानी कर रही है ताकि यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि सभी लोग नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़