मध्य प्रदेश
18 Apr, 2026

राजगढ़ में बैंक सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-एसपी की बैठक

राजगढ़ में बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए।

राजगढ़, 18 अप्रैल

जिले में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की संयुक्त अध्यक्षता में बैंकर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की सभी बैंक शाखाओं और एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शाखा और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे चौबीसों घंटे चालू स्थिति में रहें तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी स्थानों पर अलार्म सिस्टम को सक्रिय एवं पूरी तरह कार्यशील रखना अनिवार्य बताया गया।

इसके अलावा निर्देश दिए गए कि सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा कर्मियों और वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को रोका जा सके। बैंक प्रबंधकों को अपने सीयूजी नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने तथा संबंधित थाना प्रभारी एवं एसडीएम के संपर्क नंबर शाखाओं में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आपात स्थिति में तुरंत समन्वय स्थापित किया जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि बैंकिंग संस्थान आमजन की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में एलडीएम सहित जिले की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।

  • |
    आज का राशिफल

    इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
    भाग्यशाली रंग: लाल
    भाग्यशाली अंक: 9
    मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

    आज का मौसम

    भोपाल

    23° / 41°

    SUNNY

    ट्रेंडिंग न्यूज़