अपराध
09 May, 2026

गढ़चिरौली में नक्सल समर्थक गीत पर नृत्य विवाद, 5 लोगों पर मामला दर्ज

गढ़चिरौली के कृष्णार गांव में विवाह समारोह के दौरान नक्सल समर्थक कथित गीत पर नृत्य करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गढ़चिरौली, 09 मई

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की एटापल्ली तहसील के कृष्णार गांव में एक विवाह समारोह के दौरान नक्सली कमांडर हिडमा माडवी के जीवन पर आधारित कथित गीत पर नृत्य किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 6 मई की रात एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां पारंपरिक आदिवासी नृत्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा विवादित गतिविधियां की गईं। आरोप है कि बाबूराव कांदो ने “पुलिस गांव में किसकी अनुमति से आई” और “नक्सली ही बेहतर थे” जैसे भड़काऊ बयान दिए। साथ ही उसने “हमारा नेता हिडमा है, उसका गाना बजाओ” जैसी टिप्पणी भी की।

इसके बाद चैतू रूशी तेलामी ने हिडमा माडवी के जीवन पर आधारित गीत डीजे ऑपरेटर को दिया। फिर आर्यन हिचामी और शरद कांदो ने वह गीत तेज आवाज में बजाया, जिसके बाद लगभग 40 से 50 युवक-युवतियों द्वारा उस पर नृत्य किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह पूरा वीडियो 7 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि यह गीत और गतिविधियां नक्सल समर्थक तथा शासन विरोधी भावनाओं को भड़काने वाली थीं।

इसके बाद पुलिस सिपाही रोशन कान्हुजी पुराम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपितों में शंकर हिचामी, बाबूराव कांदो, चैतू रूशी तेलामी, आर्यन हिचामी और शरद कांदो (सभी निवासी कृष्णार गांव) शामिल हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़