अपराध
23 Apr, 2026

जबलपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को किया घायल

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर, 23 अप्रैल

शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर खुलेआम देखने को मिले, जब दिनदहाड़े रांझी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति चौराहे पर एक 35 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चौराहे के पास खड़ा था, तभी बाइक पर सवार दो से तीन बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी विवाद के उस पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने युवक के सिर और हाथ को निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही क्षेत्र में नाकेबंदी कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उनका कहना है कि दिनदहाड़े चौराहों पर इस तरह की वारदातें आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़