नई दिल्ली, 04 नवंबर।
त्योहारी खरीदारी के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। देश के अधिकांश बाजारों में सोना 250 से 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। धनतेरस और दिवाली के कारण मांग बढ़ने को इस तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह सोमवार के पुराने भाव पर ही बिक रही है।
सोने की कीमतों में आई बढ़त के बाद देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,39,650 से 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,010 से 1,28,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के पुराने स्तर पर स्थिर है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,700 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,060 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
चेन्नई और कोलकाता के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,800 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चंडीगढ़ और लखनऊ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,800 रुपये तथा 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।














