नई दिल्ली, 04 नवंबर।
वैश्विक शेयर बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे, लेकिन डाउ जोन्स फ्यूचर्स में सुबह गिरावट देखने को मिली। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी रही। एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के लिए शुरुआती संकेत सकारात्मक नजर आ रहे हैं।
अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। एसएंडपी 500 सूचकांक 27.85 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 7,569.25 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में भी 207.69 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी रही और यह 25,372.01 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, डाउ जोन्स फ्यूचर्स सुबह 405.65 अंक यानी 0.78 प्रतिशत गिरकर 51,381.07 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव देखने को मिला। ब्रिटेन का एफटीएसई सूचकांक 122.90 अंक यानी 1.16 प्रतिशत गिरकर 10,638.43 अंक पर बंद हुआ। जर्मनी का डीएएक्स 116.47 अंक यानी 0.45 प्रतिशत टूटकर 25,864.62 अंक पर पहुंच गया। फ्रांस के सीएसी सूचकांक में भी 27.38 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 8,020.31 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में सुबह से ही बिकवाली का जोर बना हुआ है। नौ प्रमुख बाजारों में से केवल एक सूचकांक हरे निशान में कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि आठ सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। इस बीच, भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी 204.50 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,964.50 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
जापान के निक्केई 225 सूचकांक में सबसे अधिक कमजोरी देखने को मिली। यह 2,701.86 अंक यानी 4.28 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 60,380 अंक पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक भी 192.80 अंक यानी 3.41 प्रतिशत टूटकर 5,455.99 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
ताइवान के शेयर बाजार में भी मुनाफावसूली का दबाव बना रहा। ताइवान वेटेड सूचकांक 1,226.70 अंक यानी 2.83 प्रतिशत गिरकर 42,080.84 अंक पर आ गया। थाईलैंड का सेट कंपोजिट सूचकांक 13.31 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,477.70 अंक पर कारोबार करता रहा।
इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 26.47 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी रही और यह 4,877.82 अंक पर पहुंच गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग सूचकांक भी 32.97 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 23,493 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.73 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही और यह 3,604.37 अंक पर पहुंच गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक भी 3.90 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 5,200.07 अंक पर कारोबार करता नजर आया।














