Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
02 Nov, 2026

घरेलू शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 942 अंक चढ़ा; रिलायंस ने भरी उड़ान

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार उछाल आया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मजबूत तिमाही नतीजों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

नई दिल्ली, 2 नवंबर।

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती बढ़ती चली गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार को मजबूत सहारा मिला। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत और निफ्टी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स 718.71 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,178.24 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार लिवाली से सूचकांक तेजी से ऊपर चढ़ा और 75,489.70 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 942 अंक यानी 1.27 प्रतिशत बढ़कर 75,401.53 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई का निफ्टी भी 169.20 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,222.30 अंक पर खुला। रिलायंस, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में खरीदारी से सूचकांक को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,330.70 अंक तक पहुंचा। सुबह 10 बजे यह 252.45 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,305.55 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार में सक्रिय 2,966 शेयरों में से 2,134 बढ़त के साथ हरे निशान में और 832 गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में तेजी और पांच में गिरावट रही। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 40 बढ़त के साथ और 10 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे तक दिग्गज कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 6.76 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे आगे रही। टाटा स्टील में 4.24 प्रतिशत, मैक्स हेल्थकेयर में 3.91 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.61 प्रतिशत और एनटीपीसी में 3.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

दूसरी ओर, सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 1.33 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल्स 1.09 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 0.60 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.45 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,459.53 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 116.35 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,053.10 अंक पर बंद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़