नई दिल्ली, 02 नवंबर।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। भाव में नरमी के बीच अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये से 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,290 रुपये से 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। चांदी भी गिरावट के साथ दिल्ली में 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में दोनों श्रेणियों के सोने की कीमत क्रमशः 1,38,870 रुपये और 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,38,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई और कोलकाता में भी सोने के भाव में समान स्तर दर्ज किया गया। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,920 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,27,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,39,020 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में इन दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,38,920 रुपये और 1,27,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,27,440 रुपये है। वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।














