भोपाल, 22 अप्रैल
मध्य प्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा जैव संसाधनों के वाणिज्यिक उपयोग से प्राप्त लाभों का उचित वितरण किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 तक प्राप्त लाभ प्रभाजन राशि का वितरण प्रदेश के 31 वनमंडलों की 1011 जैव-विविधता प्रबंधन समितियों के लाभ दावेदारों को किया गया है। इस दौरान कुल 451 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।
जैव-विविधता संरक्षण और जैव संसाधनों के वाणिज्यिक उपयोग से प्राप्त लाभों के साम्यपूर्ण प्रभाजन में मध्य प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कदम जैव-विविधता अधिनियम के मुख्य उद्देश्यों—जैव-विविधता का संरक्षण, इसके घटकों का सतत उपयोग और लाभ का उचित वितरण—की दिशा में एक मजबूत कदम है।
मध्य प्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता को सहेजने और पारंपरिक ज्ञान तथा समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। बोर्ड ने इस दिशा में स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, ताकि जैव संसाधनों का वाणिज्यिक उपयोग समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से लाभकारी हो सके।








.jpg)


