अपराध
02 May, 2026

अम्बेडकर नगर में चार बच्चों की हत्या, मां लापता

अम्बेडकर नगर में चार बच्चों की हत्या के बाद उनकी मां लापता है, पुलिस जांच में लगी है।

अम्बेडकर नगर, 02 मई

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों के खून से सने शव उनके घर में पाए गए, जबकि घटना के बाद से बच्चों की मां लापता है। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर संदेह है कि महिला ने ही अपने बच्चों की हत्या की होगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार, मीरानपुर मोहल्ले का नियाज (42) सऊदी अरब में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी गासिया खातून (37) और चार बच्चे शफीक (14), सउद (10), उमर (8) और बयान बानो (7) यहां रहते थे। शनिवार दोपहर तक जब महिला के घर का दरवाजा नहीं खोला गया तो आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो वहां चारों बच्चों के खून से सने शव पड़े थे। बाद में फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि महिला ने अपने बच्चों की हत्या की और फरार हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में लगी है और सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़