अपराध
09 May, 2026

25 हजार का इनामी गैंग लीडर लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लखनऊ, 09 मई

राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को सर्विलांस टीम की सहायता से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था।

थाना चौक प्रभारी नागेश उपाध्याय के अनुसार, वजीरगंज थाने में दर्ज उप्र गिरोहबंद अधिनियम से जुड़े मामले की विवेचना चौक थाना प्रभारी द्वारा की जा रही थी। इस प्रकरण में फरार चल रहे फैजुल्लागंज गौरभीट चौराहा निवासी गैंग लीडर राजीव श्रीवास्तव के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने आरोपी को 8 मई को सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र के स्काईलाइन प्लाजा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर राजीव श्रीवास्तव के खिलाफ लखनऊ सहित अन्य जिलों के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़