उत्तर प्रदेश
28 Apr, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी रफ्तार, रायबरेली में होगा सजीव प्रसारण

गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से उत्तर प्रदेश में विकास को नई गति मिलेगी, रायबरेली में प्रधानमंत्री कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

रायबरेली, 28 अप्रैल।

मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर विकास की रफ्तार बुधवार से शुरू होने जा रही है। 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेसवे का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। रायबरेली में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा, जो ऊंचाहार तहसील के रोझइया भीखमशाह के पास बने टोल प्लाजा पर आयोजित होगा।

यूपीडा के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और इसे चार खंडों में विभाजित किया गया है। चौथे खंड में रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं, जिसकी कुल लंबाई लगभग 156 किलोमीटर है। इस हिस्से में सड़क निर्माण, बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से जिले के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह परियोजना 12 जिलों को जोड़ती है, जिससे स्थानीय कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। इसके तहत लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है। ऐहार और जगतपुर में प्रवेश और निकास बिंदु भी तैयार किए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़