खूंटी, 01 अप्रैल।
खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के ग्राम गणगिरा में बुधवार को भगवान बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ा, बाजा-गाजा और जयकारों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय बजरंग बली” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कलश यात्रा में गांव की महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुईं, वहीं युवक-युवतियों एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ग्रामवासी श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हुए। ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन बालगोविंद महतो ने किया। उर्मिला देवी, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।











