गुवाहाटी, 14 अप्रैल।
राजधानी के खारघुली खेल मैदान में रंगाली बिहू के अवसर पर एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर असमिया नववर्ष का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने बिहू की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इधर जजेज फील्ड में आयोजित अखिल असम छात्र संघ (आसू) के मुकली बिहू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि बहाग माह से शुरू होने वाला यह वर्ष असमिया समाज के लिए आशा और सकारात्मकता का संदेश लेकर आए। उन्होंने यह भी कामना की कि आने वाला वर्ष ऐसा हो जिसमें लोग स्वयं को सुरक्षित और आश्वस्त महसूस कर सकें।
समूचे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक उत्सव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।




.jpg)
.jpg)




.jpg)


