गुवाहाटी, 31 मार्च।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि डिमोरिया, रहा, बरखेत्री और कमलपुर क्षेत्र उनके लिए सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कार्यकाल में उनकी सरकार ने इन क्षेत्रों में निरंतर मेहनत कर विकास की मजबूत नींव रखी है। अब उनका उद्देश्य इस नींव को और सशक्त बनाना है।
डॉ. सरमा ने कहा कि विकास की गति को बढ़ाने और जनता के बीच पहुंचने के लिए वह शीघ्र ही इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संकल्प रूपांतरण और प्रगति की नई यात्रा को तेज करना है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।











