लखनऊ, 04 मई।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि आज देशभर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के उद्घोष गूंज रहे हैं तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि है, जबकि तुष्टिकरण और घुसपैठ की राजनीति करने वाले स्वाभाविक रूप से असहज हैं, वहीं जनता विकास, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है, साथ ही तमिलनाडु के उनके ‘भैया’ एम. के. स्टालिन और पश्चिम बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर पहुंचा दिया है, जबकि उनके ‘भैया’ राहुल गांधी की स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी है और बिहार में तेजस्वी यादव भी हाल ही में असफल हो चुके हैं।
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सत्ता की कल्पना छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में उनके हिस्से केवल लंबे इंतजार के अलावा कुछ नहीं बचा है, और अंत में उन्होंने पार्टी समर्थन का संदेश भी दोहराया।





.jpg)



