कोलकाता, 26 मई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जून के मध्य में पश्चिम बंगाल दौरे पर आने की संभावना जताई गई है, जहां वे सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान गृह मंत्री सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेंगे तथा घुसपैठ, मवेशियों की तस्करी और मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, बैठक में सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति भी संभावित है।
सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों को पहले से ही सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।














