पश्चिम बंगाल
26 May, 2026

होल्डिंग सेंटर निर्देश से सीमा पर हलचल, हाकिमपुर में जुटे घुसपैठी

पश्चिम बंगाल में होल्डिंग सेंटर बनाने के आदेश के बाद हाकिमपुर सीमा क्षेत्र में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ जुटने और लौटने की प्रक्रिया तेज होने की स्थिति सामने आई है।

कोलकाता, 26 मई।

पश्चिम बंगाल में ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाए जाने के सरकारी निर्देश के बाद उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर सीमा क्षेत्र में अचानक हलचल तेज हो गई है, जहां मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल के चेकपोस्ट के पास बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक सामान के साथ एकत्र होते देखे गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग ट्रॉली बैग, बर्तन और कंबल लेकर सीमा पार जाने की प्रतीक्षा में जुटे रहे और समूहों में प्लास्टिक बिछाकर बैठे इन लोगों की नजर आगे की प्रक्रिया पर टिकी रही।

सोमवार को भी चेकपोस्ट के पास बनाए गए अस्थायी शिविर में लगभग 100 अवैध बांग्लादेशी मौजूद रहे, जबकि 30 से 40 अन्य लोग बाहर इंतजार करते देखे गए।

हाल में राज्य सरकार द्वारा अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को वापस भेजने के लिए ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं तथा जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में केंद्र स्थापित कर कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की घोषणा के दौरान भी ऐसी स्थिति देखने को मिली थी, जब न्यूटाउन, दमदम और डानकुनी से कई अवैध नागरिकों के हाकिमपुर मार्ग से लौटने की खबरें सामने आई थीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़