सरकार व नीतियाँ
26 May, 2026

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा

छत्तीसगढ़ में हाथियों सहित वन्यजीवों की सुरक्षा और असमय मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रायपुर, 26 मई ।

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों और उनके शावकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वन विभाग एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने जा रहा है।

इस पहल के तहत जून 2026 के पहले सप्ताह में राज्य स्तर पर एक उच्च स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों की असमय मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच, उनके स्वास्थ्य प्रबंधन को बेहतर बनाना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ मैदानी अमले को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे, जिसमें हाथियों और अन्य वन्यजीवों में होने वाली जटिल बीमारियों की पहचान, उपचार, वैज्ञानिक पोस्टमार्टम प्रक्रिया तथा फॉरेंसिक जांच की तकनीकी बारीकियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम को व्यावहारिक बनाने के लिए पिछले वर्षों में रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन क्षेत्रों में हुई हाथी शावकों की मौत के मामलों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञ तकनीकी विश्लेषण कर भविष्य के लिए सुझाव देंगे।

इस विशेष प्रशिक्षण में राज्य के सभी चिड़ियाघरों, संरक्षित क्षेत्रों के वन्यप्राणी पशु चिकित्सक, हाथी प्रभावित क्षेत्रों के वन अधिकारी, उप वन अधिकारी, वनक्षेत्रपाल तथा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़