राजनीति
26 May, 2026

लोकसभा अध्यक्ष 28 को करेंगे ‘विधान-चेतना’ और 89 ऐतिहासिक संकलनों का लोकार्पण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 28 मई को दिल्ली विधानसभा की पत्रिका ‘विधान-चेतना’ और केंद्रीय विधानसभा की 89 ऐतिहासिक कार्यवाहियों के संकलनों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें स्वतंत्रता पूर्व संसदीय इतिहास को संरक्षित किया गया है।

नई दिल्ली, 26 मई ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 28 मई को दिल्ली विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘विधान-चेतना’ के प्रथम अंक तथा केंद्रीय विधानसभा (1924–1930) की कार्यवाहियों के 89 खंडों में प्रकाशित ऐतिहासिक संकलन का लोकार्पण करेंगे।

इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि यह कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में दिल्ली सरकार के विधायी कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायकों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी शामिल होंगे।

यह संयुक्त लोकार्पण शोधकर्ताओं, विधायकों और नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण बौद्धिक अवसर माना जा रहा है, जिसमें संसदीय इतिहास और लोकतांत्रिक विकास की झलक प्रस्तुत होगी।

केंद्रीय विधानसभा (1924–1930) की कार्यवाहियों के 89 खंड स्वतंत्रता पूर्व भारत के शासन और संसदीय विमर्श के ऐतिहासिक दौर का विस्तृत दस्तावेज माने जा रहे हैं।

इन अभिलेखों में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों के विचार-विमर्श, बहस और संवैधानिक दृष्टिकोण को संरक्षित किया गया है, जो भारतीय लोकतंत्र के विकास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़