मध्य प्रदेश
26 May, 2026

बकरीद से पहले गोतस्करी पर सख्ती की मांग, विहिप का घंटाघर चौक पर प्रदर्शन

जबलपुर में बकरीद से पहले गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्षा विभाग ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

जबलपुर, 26 मई ।

जबलपुर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्षा विभाग ने घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या पर सख्त रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि विभिन्न क्षेत्रों में गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विहिप गोरक्षा विभाग का आरोप है कि सख्त कानून लागू होने के बाद भी कई स्थानों पर प्रशासनिक कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रही, जिससे तस्करों के हौसले बढ़ रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या में शामिल लोगों के खिलाफ राज्य सरकारें और प्रशासन स्वतः संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करें। साथ ही बकरीद के दौरान गोवंश परिवहन नियमों में कथित ढील पर तत्काल रोक लगाने की बात भी कही गई।

संगठन ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए मुस्लिम समाज के धार्मिक नेतृत्व और विद्वानों से जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और गोसंरक्षण को लेकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़