Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
27 May, 2026

आजमगढ़: खेत की बाड़ में उतरे करंट से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा

आजमगढ़ के मतौलीपुर गांव में खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आजमगढ़, 27 मई।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में बुधवार को खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों ने भारी आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने शव को उठाने से भी रोक दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

घटना मतौलीपुर गांव की है, जहां मंधहिर राय का मुर्गी फार्म स्थित है और उसके पास ही सब्जी की खेती भी की जाती है। बताया गया कि फसल की सुरक्षा के लिए खेत को कंटीले तारों से घेरा गया था, जिसमें बिजली का तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार सुबह गांव की निवासी धरमदेई देवी (42) पत्नी घनश्याम निषाद घास काटने के लिए खेत में पहुंची और करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद आरोप है कि मंधहिर राय ने करंट से जुड़े तार को मौके से हटा दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया और शव ले जाने से रोक दिया। काफी समझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़