उत्तर प्रदेश
29 May, 2026

प्रयागराज: फूलपुर में युवक ने ग्राइंडर मशीन से काटकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद में उठाया खौफनाक कदम

प्रयागराज के फूलपुर में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज, 29 मई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फूलपुर थाना क्षेत्र के कोहना गांव में एक युवक की ग्राइंडर मशीन से गला कटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोहना गांव निवासी 35 वर्षीय शारुख की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि शारुख अपनी पत्नी से आए दिन होने वाले विवाद के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते शुक्रवार भोर में उसने कमरे में रखी ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़