बलरामपुर, 06 जून।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के समापन पर शनिवार सुबह बलरामपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ पहुँचकर माँ पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए माँ से आशीर्वाद मांगा।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की गोशाला में जाकर गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया और उनके साथ कुछ समय बिताया। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिन्होंने उनके स्वागत में नारे भी लगाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को तुलसीपुर पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने 293 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। देवीपाटन में रात्रि विश्राम के पश्चात शनिवार सुबह पूजन कार्य संपन्न कर मुख्यमंत्री गोंडा के लिए रवाना हो गए।












.jpg)


