उत्तर प्रदेश
06 Jun, 2026

गंभीर बीमारी से परेशान मजदूर ने पेड़ से लटक कर दी जान

अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल गांव में एक मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरैया, 06 जून।

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतौल गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 38 वर्षीय मजदूर का शव आम के पेड़ से चादर के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान मुलायम सिंह उर्फ विजय प्रकाश के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मुलायम सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। शुक्रवार रात को उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया था, लेकिन शनिवार सुबह वे बिस्तर पर नहीं मिले। ग्रामीणों को सुबह खेत की ओर जाने पर पेड़ से शव लटका दिखाई दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची अयाना थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक की पत्नी लता, मां कांति देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़