Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
29 May, 2026

जगदलपुर में एनीमेशन व वीएफएक्स पर कार्यशाला, बस्तर की संस्कृति को मिलेगा तकनीकी मंच

जगदलपुर में एक जून को एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स पर कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें बस्तर की संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार अवसर बढ़ाने पर जोर रहेगा।

जगदलपुर, 29 मई।

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में एक जून को सुबह 10 बजे अकादमिक भवन में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।

इस कार्यशाला में भारत सरकार के उद्योग एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रुति सिंह तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी, मुंबई के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के तहत विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स लैब की स्थापना की दिशा में पहल की जा रही है, जिसके माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इस पहल से युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे और तकनीकी क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे।

इच्छुक प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए 9981346438 और 9406256031 पर संपर्क किया जा सकता है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़