जम्मू, 29 मई।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक कार्यकुशलता के दृष्टिगत दो अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना (क्रमांक 1019-जेके(जी ए डी) 2026) के तहत यह फेरबदल किया गया है।
आदेश के अनुसार, श्रम और रोजगार विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी प्रांजल जे. हजारिका (एजीएमयूटी:2021) को स्थानांतरित कर बारामूला का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) नियुक्त किया गया है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापना के लिए प्रतीक्षा कर रहे जेकेएएस अधिकारी विश्वजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), बिलावर के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, विनय खोसला को फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में रिपोर्ट करने और अगले आदेशों की प्रतीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त और सचिव एम. राजू द्वारा उपराज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत जारी किए गए हैं।












