रक्षा व सुरक्षा
29 May, 2026

चार राज्यों में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज से युवक हिरासत में

एनआईए ने चार राज्यों में एक साथ छापेमारी कर किशनगंज से एक युवक को हिरासत में लिया और कथित आतंकी साजिश से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

किशनगंज, 29 मई ।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को चार राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके तहत बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित मिर्जापुर गांव में भी दबिश दी गई। इस कार्रवाई के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एनआईए, एनएसजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम जनता हाट निवासी मनोज रविदास के घर पहुंची और लगभग आठ घंटे तक घर की गहन तलाशी ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद मनोज रविदास को अपने साथ ले जाया गया, जहां उससे सर्किट हाउस में पूछताछ जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मनोज रविदास पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में चप्पल और जूते की दुकान चला रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया, जबकि घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती रही और मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित कथित आतंकी साजिश से जुड़ी है, जिसमें ड्रोन के माध्यम से हथियार, गोला-बारूद और आईईडी भारत में पहुंचाने की योजना शामिल थी। एजेंसी को शक है कि इस नेटवर्क के तार देश के कई हिस्सों में सक्रिय मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं।

जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में एक साथ छापेमारी की, जहां कई डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

इसके अलावा एजेंसी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े फंडिंग नेटवर्क की भी जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़