नई दिल्ली, 29 मई ।
भारत ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के रुख पर परोक्ष रूप से असहमति जताई है। सरकार ने कहा है कि सीमा पार आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है और इससे निपटने के लिए सभी देशों को एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जो देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं या अपनी धरती का इस्तेमाल सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करते हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी एक देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की नरमी स्वीकार्य नहीं हो सकती।
इसी बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि सभी देशों को यह तय करना होगा कि वे आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के साथ खड़े रहना चाहते हैं या उनके खिलाफ वैश्विक प्रयासों का हिस्सा बनना चाहते हैं।






.jpg)



