Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
29 May, 2026

बांग्लादेशी घुसपैठ मामलों पर भारत सख्त, कानून के तहत कार्रवाई

भारत ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामलों का निपटारा कानून के अनुसार किया जाएगा और 2680 लोगों की नागरिकता सत्यापन के लिए बांग्लादेश को भेजी गई है।

नई दिल्ली, 29 मई ।

भारत ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मामलों का निपटारा पूरी तरह कानून के अनुसार किया जाएगा और इस प्रक्रिया के तहत 2680 व्यक्तियों की नागरिकता सत्यापन के लिए बांग्लादेश को भेजी गई है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक होने पर प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाएगी। कई मामले पिछले पांच वर्षों से लंबित हैं, जिन पर बांग्लादेश से तेज कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

मंत्रालय के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों की वापसी को लेकर एक तय व्यवस्था मौजूद है, जिसके तहत ऐसे मामलों का समाधान किया जा सकता है।

इसी दौरान विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि इबोला प्रभावित अफ्रीकी देश युगांडा को भारत की ओर से औषधियों की खेप भेजी गई है और भारत इस स्वास्थ्य आपात स्थिति में अफ्रीकी देशों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से 2 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जिसके दौरान वे बोधगया और मुंबई का दौरा भी करेंगे तथा दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और संपर्क सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़