मध्य प्रदेश
30 May, 2026

नागदा की लैक्सेस कंपनी में हादसा, मशीन से गिरने पर दो मजदूर घायल

नागदा स्थित लैक्सेस उद्योग में मशीन से गिरने के कारण दो मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक को उज्जैन रेफर किया गया है।

नागदा, 30 मई ।

उज्जैन जिले के नागदा स्थित विदेशी कंपनी लैक्सेस उद्योग में शनिवार दोपहर एक हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों श्रमिक मशीन से नीचे गिरने के कारण चोटिल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों की पहचान हाकम सिंह पवार और ओकार यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद एक घायल को नागदा के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे मजदूर को बेहतर उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी हिमांशु सालोमन ने दुर्घटना की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करीब चार फीट ऊंची मशीन से नीचे गिरने के कारण यह हादसा हुआ।

कंपनी की ओर से निलेश मेहता ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मजदूर सुरक्षा उपकरण पहनकर कार्य कर रहे थे। हादसे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़