क्रिकेट
01 Jun, 2026

विराट के बल्ले से चमका फाइनल, आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

कोहली के नाबाद 75 रन, गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर जीता लगातार दूसरा आईपीएल खिताब

अहमदाबाद। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नाबाद 75 रन की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

विराट कोहली ने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए और 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। वेंकटेश अय्यर ने 32 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 15 और टिम डेविड ने 24 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। निशांत सिंधु ने 20 और जॉस बटलर ने 19 रन बनाए। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़