पश्चिम बंगाल
01 Jun, 2026

मैथिली संस्कृति की महक से गूंजा मुकुंदपुर, विशिष्ट हस्तियां हुईं सम्मानित

कोलकाता में आयोजित ‘विद्यापति पर्व समारोह’ में मिथिला की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया गया और समाज सेवा व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कोलकाता, 01 जून ।

कोलकाता के मुकुंदपुर स्कूल ग्राउंड में रविवार की शाम मैथिल युवा सामाजिक विकास मंच के तत्वावधान में ‘विद्यापति पर्व समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं कृषि विपणन मंत्री दिलीप घोष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुभाष सरकार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ करते हुए मंत्री दिलीप घोष ने मैथिली संस्कृति और सभ्यता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मिथिलावासी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को इसी प्रकार जीवंत रखते हुए उसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित एवं संवर्धित करते रहें।

कार्यक्रम में मिथिला एवं मैथिली समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जादवपुर जिला संगठनात्मक सभापति मनोरंजन जोधा, उपसभापति गोविन्द जी, महासचिव मौसमी दास, युवा मोर्चा महासचिव कुंदन साह, उपसभापति पंकज झा, मंडल-1 के सभापति सजल राय तथा समाजसेवी प्रकाश झा प्रमुख थे। समारोह का मुख्य उद्देश्य मैथिली भाषा, साहित्य, कला और सामाजिक एकता के भाव को नई दिशा प्रदान करना रहा।

विद्यापति पर्व के इस पावन अवसर पर मिथिलांचल के विख्यात कलाकारों ने महाकवि विद्यापति द्वारा रचित कालजयी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित कुंज बिहारी मिश्र, डॉ. चंद्रमणि झा, सुरेश पंकज, रामबाबू झा, माधव राय, आदित्य ठाकुर, रोशन झा और जुली झा जैसे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मैथिली संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी।

इस दौरान संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। पंडित कुंज बिहारी मिश्रा और सुरेश पंकज को ‘मिथिला मणि’ सम्मान से नवाजा गया, जबकि कवि व उद्घोषक राधे भाई तथा समाजसेवी विष्णु झा को ‘मिथिला वैभव’ सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि मंच का प्राथमिक ध्येय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहायता करना और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जुटाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मालती झा, लक्ष्मी कांत झा, सुनील पाठक, उमेश मिश्रा और प्रमोद मिश्रा सहित संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़