अपराध
04 Jun, 2026

एएनटीएफ की दो बड़ी कार्रवाई, अफीम और डोडा चूरा के साथ दो गिरफ्तार

एएनटीएफ ने जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 1.215 किलोग्राम अफीम और 5.60 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक कार भी जब्त की है।

चित्तौड़गढ़, 04 जून ।

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एएनटीएफ ने जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 1.215 किलोग्राम अफीम और 5.60 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया, साथ ही एक कार भी जब्त की गई।

पहली कार्रवाई बस्सी थाना क्षेत्र में की गई। सूचना के आधार पर टीम ने सरहद नगरी आम रोड पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.215 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने आरोपी राधेश्याम सालवी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

दूसरी कार्रवाई रोलाहेड़ा पुलिया के आगे एक होटल के पास खड़ी संदिग्ध कार को लेकर मिली सूचना पर की गई। टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड ने कार के पास संदिग्ध संकेत दिए। पूछताछ में होटल संचालक ने वाहन में डोडा चूरा होने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर कार से 5.60 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने डोडा चूरा और कार जब्त कर आरोपी छगनलाल तेली को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह होटल पर आने वाले ट्रक चालकों को यह सामग्री बेचता था।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़