गुवाहाटी, 04 जून ।
असम सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन विधायकों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें 5 जून को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।
घोषणा के अनुसार अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबरुवा, कौशिक राय, केशव महंत, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, पियूष हजारिका, डॉ. रणोज पेगू और सुशांत बरगोहाईं मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नए मंत्रियों का औपचारिक रूप से मंत्रिमंडल में प्रवेश होगा।
कार्यक्रम गुवाहाटी स्थित ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
समारोह में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
मंत्रिमंडल विस्तार को राज्य सरकार के प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सरकार की कार्यप्रणाली को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






.jpg)


