अपराध
05 Jun, 2026

मोबाइल चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, 65 स्मार्टफोन के साथ तीन गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर उनके पुर्जे अलग कर बेचने वाले एक गिरोह को पकड़ा है और उनके पास से 65 महंगे स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

नोएडा, 05 जून।

नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उनके कलपुर्जे अलग कर बेचने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना फेस-एक पुलिस ने शुक्रवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गोल चक्कर के पास से दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में पवन, गोलू और एक बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 65 आईफोन और अन्य स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये अपराधी बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देते थे। महंगे स्मार्टफोन्स को चोरी करने के बाद ये गैंग उन्हें बाजार में बेचने के बजाय उनके पार्ट्स खोलकर अलग-अलग बेच दिया करता था, ताकि पकड़े जाने का खतरा कम रहे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अब तक 200 से अधिक मोबाइल फोन चोरी करने का जुर्म कबूल किया है।

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि ये शातिर बदमाश चोरी किए गए मोबाइल के पार्ट्स किसे और कहाँ सप्लाई करते थे। गैंग के अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उनके संपर्कों की पहचान कर जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़