जोधपुर, 05 जून।
लूणी रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीआरपी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।
जीआरपी चौकी प्रभारी ने सूचना के आधार पर भगत की कोठी–गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें एक यात्री को संदिग्ध पाया गया।
जांच के दौरान आरोपी के ट्रॉली बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें और पव्वे बरामद किए गए, जिन्हें वह सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था।
इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।








.jpg)






