टॉप न्यूज़
05 Jun, 2026

असम में एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा पौधे, महिलाओं ने रचा हरित रिकॉर्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर असम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी से एक ही दिन में 1.02 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए।

गुवाहाटी, 05 जून ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर असम ने हरित अभियान के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्यभर में चलाए गए विशेष पौधारोपण अभियान के दौरान एक ही दिन में 1.02 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रमुख भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस उपलब्धि को राज्य की ‘नारी शक्ति’ को समर्पित करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के कारण यह ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। उन्होंने सभी महिलाओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 1 करोड़ 2 लाख 35 हजार 632 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में 35 लाख 34 हजार 746 पंजीकृत स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने भाग लिया।

जिलावार आंकड़ों में नगांव में सबसे अधिक 2 लाख 35 हजार 478 स्वयं सहायता समूह सदस्य अभियान से जुड़े। वहीं पौधारोपण के मामले में बारपेटा शीर्ष पर रहा, जहां 5 लाख 54 हजार 666 पौधे लगाए गए। इसके बाद गोलाघाट में 5 लाख 36 हजार 590 और बिश्वनाथ में 5 लाख 36 हजार पौधों का रोपण किया गया।

इसके अलावा धुबरी में 5 लाख 12 हजार 193, उदलगुड़ी में 4 लाख 61 हजार 500, कामरूप में 4 लाख 46 हजार 968 तथा कोकराझार में 4 लाख 6 हजार 778 पौधे लगाए गए।

लखीमपुर, सोनितपुर और मोरीगांव में भी तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। राज्य सरकार के अनुसार यह अभियान हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने और जलवायु संबंधी प्रयासों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सरकार का मानना है कि यह पहल पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सतत पर्यावरणीय व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगी। अभियान के आंकड़ों का सत्यापन कर उन्हें राज्य के हरित मिशन के तहत दर्ज किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़